पहली बार कैमरे में कैद हुआ ‘काला समुद्री राक्षस’, दुर्लभ VIDEO ने मचाया तहलका
क्या आपने कभी ब्लैक सी मॉन्स्टर देखा है? इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने दुनियाभर के लोगों को हैरान कर दिया है। माना जा रहा है कि यह पहली बार है जब मछली की इस प्रजाति को दिन के उजाले में कैमरे में रिकॉर्ड किया गया है।
हंपबैक एंगलर फिश वीडियो: समुद्र की गहराई में एक अलग ही दुनिया बसती है, जहां ऐसे जीव रहते हैं जिनका आकार और संरचना इंसानों के होश उड़ा देती है। कई लोग इन जीवों को देखने के बाद कहते हैं- ये कुदरत का करिश्मा है। ऐसी ही एक मछली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। माना जा रहा है कि यह पहली बार है जब इस प्रजाति की मछली को दिन के उजाले में कैमरे ने रिकॉर्ड किया है।
दरअसल यह एक मादा ब्लैक सीडेविल है, जिसे हंपबैक एंगलरफिश भी कहते हैं। जबकि वैज्ञानिक भाषा में इस मछली को मेलानोसेटस जॉनसन के नाम से भी जाना जाता है। यह मछली 200 से 2000 मीटर की गहराई में रहती है। हालांकि, शोधकर्ताओं को यह नहीं पता कि मछली सतह के करीब क्यों आई, लेकिन इसके तुरंत बाद ही उसकी मौत हो गई। इसे शोध के लिए पास के म्यूजियम में ले जाया गया है।
कैसे कैमरे में कैद हुई यह मछली?
यह शायद पहली बार है जब किसी ने वयस्क ब्लैक सी डेविल या एबिसल एंगलरफिश (मेलानोसेटस जॉनसन) को जीवित देखा है, वह भी दिन के उजाले में और समुद्र की सतह पर! यह एक रहस्यमयी मछली है। अब तक, केवल इसके लार्वा (शिशु रूप), मृत वयस्क या पनडुब्बियों से लिए गए वीडियो ही रिकॉर्ड किए गए थे। यह मछली समुद्र की गहराई से सीधे सतह पर तैरती हुई आई, वह भी टेनेरिफ़ के तट से सिर्फ़ 2 किलोमीटर दूर! इसे हमारे पेलाजिक शार्क शोध के दौरान @laiavlr ने देखा और फिर द्वारा दुर्लभ और शानदार तस्वीरें ली गईं।
कहा जाता है ‘काला समुद्री राक्षस’
यह एक भयानक गहरे समुद्र का शिकारी है, जो आमतौर पर 200 से 2000 मीटर की गहराई पर पाया जाता है। यह शिकार को लुभाने के लिए अपने बायोल्यूमिनसेंट एंटीना का उपयोग करता है, ठीक वैसे ही जैसे कि फाइंडिंग निमो फिल्म में दिखाया गया है! लेकिन यह इतनी कम गहराई पर कैसे आया? इसका कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है – शायद बीमारी, पानी की धाराओं या किसी शिकारी से बचने की कोशिश के कारण। इसका वैज्ञानिक नाम मेलानोसेटस का अर्थ है ‘काला समुद्री राक्षस’, जो इसके डरावने रूप को देखते हुए बहुत उपयुक्त है।
यह मछली दुनिया भर के उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय महासागरों में पाई जाती है और इसे पहली बार मदीरा के पास देखा गया था। यह खोज हमारी टीम के लिए बहुत खास थी और इसे हमेशा याद रखा जाएगा!
वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
इस मछली का दुर्लभ वीडियो 6 फरवरी को इंस्टाग्राम हैंडल @jara.natura से पोस्ट किया गया था, जिसे खबर लिखे जाने तक 4 लाख 82 हजार से ज्यादा लाइक और 13.3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस क्लिप को शेयर करते हुए मछली से जुड़ी रोचक जानकारी भी शेयर की गई।
हालांकि, जब लोगों ने इस दुर्लभ मछली को देखा तो खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए। इसका अपना एंटीना है वो भी नेटवर्क के साथ। इसी तरह एक अन्य यूजर ने लिखा- पहली बार देखा और ये मर भी गई। वैसे आप इस मछली को देखकर क्या कहना चाहते हैं? हमें कमेंट में बताएं।