Rajasthan Sarkari Exams 2025 Date: राजस्थान की 44 भर्ती परीक्षाओं की डेट घोषित
राजस्थान सरकार नौकरी परीक्षा 2025: राजस्थान की 44 भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने नया परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। जिसमें REET Mains 2025, पटवारी, जेल प्रहरी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2025 की संभावित तिथियां दी गई हैं। देखिए सभी के लिए क्या तिथियां रहने वाली हैं। शेड्यूल भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर आ गया है।
RSMSSB New Exam Calendar 2025
राजस्थान में सरकारी नौकरी की भर्ती के लिए फॉर्म भरने और तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने वर्ष 2025-26 के लिए नया कैलेंडर जारी कर दिया है. जिसमें 44 भर्ती परीक्षाओं की तिथियां दी गई हैं. इन भर्तियों में जेल प्रहरी, पटवारी, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सीएचओ, प्लाटून कमांडर समेत अन्य भर्तियां शामिल हैं. जो सीईटी और नॉन सीईटी परीक्षा के जरिए की जानी हैं. अभ्यर्थी भर्ती बोर्ड का यह नया कैलेंडर आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in से भी देख सकते हैं.
परीक्षा तिथियां राजस्थान 2025 की 44 भर्तियों की
परीक्षा का नाम | CET/Non-CET | परीक्षा तिथि |
शीघ्रलिपिक/निजी सहायक ग्रेड-II संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा | Non-CET | 19-20 मार्च 2025 |
जेल प्रहरी सीधी भर्ती-2024 | Non-CET | 12 अप्रैल 2025 |
पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 | CET | 11 मई 2025 |
कनिष्ठ तकनीकी सहायक भर्ती परीक्षा 2024 | Non-CET | 19 मई 2025 |
ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी भर्ती परीक्षा 2025 | Non-CET | 2 जून 2025 |
सोशल वर्कर भर्ती परीक्षा 2025 | Non-CET | 2 जून 2025 |
हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर भर्ती परीक्षा 2025 | Non-CET | 3 जून 2025 |
वरिष्ठ काउंसलर भर्ती परीक्षा 2025 | Non-CET | 3 जून 2025 |
डेटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती परीक्षा 2025 | Non-CET | 4 जून 2025 |
फार्मा असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2025 | Non-CET | 5 जून 2025 |
महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती परीक्षा 2025 | Non-CET | 5 जून 2025 |
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भर्ती परीक्षा 2025 | Non-CET | 6 जून 2025 |
नर्स भर्ती परीक्षा 2025 | Non-CET | 6 जून 2025 |
पब्लिक हेल्थ केयर नर्स भर्ती परीक्षा 2025 | Non-CET | 7 जून 2025 |
नर्सिंग ट्रेनर भर्ती परीक्षा | Non-CET | 8 जून 2025 |
लेखा सहायक भर्ती परीक्षा 2025 | Non-CET | 9 जून 2025 |
मानसिक स्वास्थ्य नर्स भर्ती परीक्षा 2025 | Non-CET | 9 जून 2025 |
पुनर्वास कार्यकर्ता भर्ती परीक्षा 2025 | Non-CET | 10 जून 2025 |
फिजियोथेरेपिस्ट सहायक भर्ती परीक्षा 2025 | Non-CET | 10 जून 2025 |
मेडिकल लैब टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा 2025 | Non-CET | 11 जून 2025 |
कंपाउंडर आयुर्वेद भर्ती परीक्षा 2025 | Non-CET | 11 जून 2025 |
ऑडियोलॉजिस्ट भर्ती परीक्षा 2025 | Non-CET | 12 जून 2025 |
बायोमेडिकल इंजीनियर भर्ती परीक्षा 2025 | Non-CET | 12 जून 2025 |
सेक्टर हेल्थ सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा 2025 | Non-CET | 13 जून 2025 |
पशुपालन सहायक भर्ती परीक्षा 2025 | Non-CET | 13 जून 2025 |
लेखा सहायक भर्ती परीक्षा 2025 | Non-CET | 16 जून 2025 |
ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा 2025 | CET | 12 जुलाई 2025 |
पुस्तकालयाध्यक्ष भर्ती परीक्षा 2025 | Non-CET | 27 जुलाई 2025 |
प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 2025 | CET | 12 अगस्त 2025 |
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा 2025 | Non-CET | 19-21 सितंबर 2025 |
प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा 2025 | Non-CET | 2-3 नवंबर 2025 |
परिचालक भर्ती परीक्षा 2025 | Non-CET | 2-3 नवंबर 2025 |
वाहन चालक भर्ती परीक्षा 2024 | CET | 23 नवंबर 2025 |
पर्यवेक्षक (महिला) सीधी भर्ती परीक्षा 2025 | CET | 26 दिसंबर 2025 |
जमादार ग्रेड II सीघी भर्ती परीक्षा 2025 | CET | 27 दिसंबर 2025 |
प्राथमिक एंव उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती 2025 | REET | 17-21 जनवरी 2026 |
समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) | CET | 20-22 फरवरी 2026 |
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2025 | Non-CET | 8 मार्च 2026 |
सीनियर सेकेंडरी समान पात्रका परीक्षा | CET | 8-10 मई 2026 |
कर सहायक सीधी भर्ती परीक्षा 2025 | Non-CET | 28 जून 2026 |
लिपिक ग्रेड-II/कनिष्ठ सहायक सीघी भर्ती परीक्षा 2025 | CET | 5-6 जुलाई 2026 |
वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा 2025 | Non-CET | 22 अगस्त 2026 |
बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा 2025 | Non-CET | 23 अगस्त 2026 |
शारीरिक शिक्षा अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा 2025 | Non-CET | 14 सितंबर 2026 |
आयोग ने यह भी बताया है कि अगर किसी परीक्षा में आवेदकों की संख्या कम है तो परीक्षा मोड को ऑफलाइन से बदलकर ऑनलाइन/सीबीटी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षाओं से जुड़ी किसी भी अन्य जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
कैसे डाउनलोड करें RSSB परीक्षा कैलेंडर 2025
चरण 1: सबसे पहले RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर, ‘RSSB परीक्षा कैलेंडर 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: एक नई पीडीएफ खुलेगी, इसमें परीक्षा तिथि जांचें।
चरण 4: परीक्षा कैलेंडर डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंटआउट लें।
RSSB का संशोधित परीक्षा कैलेंडर यहां देखें-
ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर (संविदा) भर्ती परीक्षा, सोशल वर्कर (संविदा) भर्ती परीक्षा, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन (संविदा) भर्ती परीक्षा, सीनियर कंसल्टेंट (संविदा) भर्ती परीक्षा, डाटा एंट्री ऑपरेटर (संविदा) भर्ती परीक्षा, फार्मा असिस्टेंट (संविदा) भर्ती परीक्षा, भर्ती परीक्षा, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (संविदा) भर्ती परीक्षा, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) (संविदा) भर्ती परीक्षा के साथ-साथ RSSB द्वारा आयोजित अन्य परीक्षाओं की परीक्षा तिथियां भी जारी कर दी गई हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे ताजा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।