UP News: शादी के बीच दुल्हन ने दूल्हे की जेब में देखी ऐसी चीज , हो गई गुस्से से लाल, तुरंत तोड़ दिया रिश्ता

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

UP News: शादी के बीच दुल्हन ने दूल्हे की जेब में देखी ऐसी चीज , हो गई गुस्से से लाल, तुरंत तोड़ दिया रिश्ता

UP News: शादी में वरमाला का आदान-प्रदान हो चुका था। सभी खुश थे। इसी बीच दुल्हन की नजर दूल्हे की जेब पर पड़ी और फिर वह गुस्से से लाल हो गई। जानिए क्या है पूरा मामला।

UP News: इस शादी में जयमाला के बाद बात बिगड़ गई. फिर शादी टूट गई. लेकिन वजह क्या थी? मामला उत्तर प्रदेश के बाराबंकी का है. जयमाला की रस्म के बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया. दूल्हे के पास रखे चमड़े के टुकड़े को देखकर दुल्हन ने कहा- तुम्हारे देवी-देवता अलग-अलग हैं, इस वजह से ये शादी नहीं हो सकती. दुल्हन ने साफ कर दिया कि वो इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ा सकती.

शादी के मंडप में सभी मेहमान और परिवार के लोग मौजूद थे. जयमाला की रस्म पूरी होने के बाद ये घटना सामने आई. दुल्हन के इस फैसले से दोनों परिवारों में तनाव की स्थिति बन गई.

दुल्हन ने शादी तोड़ दी

बाराबंकी जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र के लोहार पुरा गांव से बारात सफदरगंज थाना क्षेत्र के उधौली गांव पहुंची थी. शादी की रस्में पूरी हो रही थीं और जयमाला भी हो चुकी थी. तभी दुल्हन को दूल्हे की जेब में चमड़े का टुकड़ा मिला. उसने तुरंत परिवार को इसकी जानकारी दी और इसके बाद लड़की पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया. लड़की पक्ष ने कहा कि दूल्हे की जेब में चमड़े का टुकड़ा उनके देवी-देवताओं के खिलाफ है और उनके देवी-देवता अलग-अलग हैं। लड़के पक्ष ने स्पष्ट किया कि चमड़े का यह टुकड़ा एक रस्म का हिस्सा था, जो गलती से दूल्हे की जेब में आ गया था।

बात बिगड़ती जा रही थी

विवाद बढ़ने पर लड़की पक्ष ने कहा कि वे खुद लड़के के घर जाएंगे और देखेंगे कि उनके देवी-देवता कौन हैं। रात में कुछ पुरुष और महिलाएं लड़के के घर पहुंचे, उन्होंने वहां पूजा-पाठ की व्यवस्था देखी, लेकिन इसके बावजूद शादी से इनकार कर दिया।

 

Leave a Comment